हमारा यह जीवन पिछले जन्म के अनेक कर्मों के प्रभाव से बंधा हुआ है। जिसके कारण जीवन में अनेक दुःख, संताप, पीड़ा सहन करनी पड़ती है और उसी के कारण हमारी सफलता का मार्ग भी अवरूद्ध होता है। यह तो स्पष्ट है कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में जो भी विषम स्थितियां हैं, वे उनके ही कर्मों के द्वारा ही निर्मित हुई हैं, इसमें ईश्वर अथवा गुरू की कोई क्रिया नहीं होती। ये कर्म फल हमारे पूर्व अथवा वर्तमान जीवन का भी हो सकता है।
जीवन में कर्म शक्ति निरन्तर सक्रिय रहती है। परन्तु कर्म के साथ जब तक साधना द्वारा सौभाग्य का संयोजन ना हो तब तक केवल कर्म के द्वारा सफलता प्राप्त करना असंभव होता है और भाग्य के मार्ग की सबसे बड़ी, प्रथम बाधा हमारे पूर्व जन्म के पाप-दोष हैं, यही कारण होता है कि कर्म और भाग्य का सांमजस्य जीवन में नहीं बन पाता है।
हमारा जीवन सतत् रूप से गतिशील है। जीवन का प्रत्येक क्षण बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह मानव जीवन सीमित समय के लिये मिलता है, जिसमें हमें सांसारिक जीवन के अनेक कर्तव्यों का पालन करते हुये, अपने लक्ष्यों की ओर अग्रसर होना होता है। जीवन के जो भी लक्ष्य हो, चाहे वह भौतिक हो अथवा आध्यात्मिक सभी के सफलता का मूल सूत्र हमारे द्वारा सही दिशा में किये गये कर्मों और साधनात्मक क्रिया पर निर्धारित होता है। यदि कर्म सही दिशा में श्रेष्ठता के साथ सम्पन्न किया जाये तो सफलता निश्चित ही मिलती है।
इसलिये ऐसी महत्वपूर्ण दीक्षा को जीवन में धारण करने से व्यक्ति अपने जीवन को सुकर्मों की ओर अग्रसर तो करता ही है, साथ ही संचित पापों से युक्त जीवन में आयी विषम स्थितियों से मुक्त भी होता है। कर्ण पिशाचिनी अपने साधकों को हर क्षण ध्यान रखती है, उसके जीवन में आने वाली प्रत्येक संकट का पूर्व में ही आभास करा देती है। जिससे साधक और उसका परिवार किसी भी घटना-दुर्घटना में पूर्ण सुरक्षा प्राप्त करने में सफल होता है। साथ ही कर्ण पिशाचिनी का विशिष्ट रूप व्यक्ति के सभी पाप-ताप, संताप, कुकर्म दोषों को अपने उग्र स्वरूप से भस्मीभूत कर देता है जिससे निरन्तर जीवन में श्रेष्ठता आती है और जीवन हर स्वरूप में स्वर्णिम, सफलता युक्त कार्य सिद्धि, शक्ति युक्त लक्ष्मीमय निर्मित होता है और व्यक्ति शीघ्र ही अपनी मनोरथों को पूर्ण करने में समर्थ होता है।
பெறுவது கட்டாயமாகும் குரு தீட்சை எந்தவொரு சாதனத்தையும் செய்வதற்கு முன் அல்லது வேறு எந்த தீக்ஷத்தையும் எடுப்பதற்கு முன் மதிப்பிற்குரிய குருதேவிடமிருந்து. தயவு செய்து தொடர்பு கொள்ளவும் கைலாஷ் இத்தாஷ்ரம், ஜோத்பூர் மூலம் மின்னஞ்சல் , , Whatsapp, தொலைபேசி or கோரிக்கை சமர்ப்பிக்கவும் புனித-ஆற்றல் மற்றும் மந்திரம்-புனிதப்படுத்தப்பட்ட சாதனா பொருள் மற்றும் கூடுதல் வழிகாட்டுதல்களைப் பெற,
வழியாக பகிர்ந்து: